Rajasthan BSTC Admit Card 2025 : राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में आवेदन करने वाले और परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्रों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। यह इंतेज़ार वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ( VMOU ) के द्वारा जल्द ही समाप्त होने वाला है क्योंकि परीक्षा का एडमिट कार्ड इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने जा रहा है, जिसको आप डायरेक्ट लिंक : predeledraj2025.in की सहायता से डाउनलोड और प्रिंट कर पाएंगे।
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को कराया जाएगा, जिसमें लाखों की संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया है। और अब यह सभी छात्र अपने परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, जो कि जल्द ही समाप्त होने वाला है और अब आप आसानी से इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर Rajasthan BSTC Admit Card 2025 Download कर पाएंगे। जिसकी संपूर्ण जानकारी जैसे एडमिट कार्ड कब जारी होगा ? और डाउनलोड कैसे करें ? के बारे में जानने के लिए हमारे लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Rajasthan BSTC Admit Card 2025: Overview
राज्य का नाम | राजस्थान |
परीक्षा का नाम | Rajasthan BSTC Exam 2025 |
संगठन का नाम | वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ( VMOU ) |
परीक्षा तिथि | 1 जून 2025 |
एडमिट कार्ड जारी तिथि | 25 मई 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | predeledraj2025.in |
Rajasthan BSTC Admit Card 2025 कब जारी होगा ?
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ( VMOU ) के द्वारा Rajasthan BSTC Exam 2025 का आयोजन 1 जून 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। जिसमें हिस्सा लेने वाले छात्रों के पास उनका एडमिट कार्ड होना अति आवश्यक है, जिसकी सहायता से ही आप परीक्षा केंद्र में एंट्री ले पाएंगे। इसीलिए आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि Rajasthan BSTC Admit Card 2025 बहुत जल्द 25 मई 2025 को आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा। जिसको आप इनकी आधिकारिक वेबसाइट की सहायता से डाउनलोड कर पाएंगे।

Rajasthan BSTC Exam Pattern 2025
जितने भी छत 1 जून 2025 को आयोजित हो रही, परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दें कि आपकी परीक्षा में आपसे 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कि अलग अलग विषयों के होंगे, जिसमें हर एक सही उत्तर पर 3 अंक दिए जाएंगे, इस तरह यह परीक्षा 600 अंकों की रहेगी। जिसके लिए छात्र को 3 घंटे, यानी 180 मिनिट दिए जाएंगे। इस परीक्षा में छात्रों के लिए एक सुविधा यह है कि इस परीक्षा में आपको नेगेटिव मार्किंग देखने को नहीं मिलेगा।
Rajasthan BSTC Exam Timing 2025
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ( VMOU ) के द्वारा 2 शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा, जिसमें यह परीक्षा की टाइमिंग कुछ इस प्रकार रहेगी :-
Shift | Exam Time | रिपोर्टिंग टाइम |
Shift 1 | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक | सुबह 8 बजे |
Shift 2 | दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक | दोपहर 1:30 बजे |
Rajasthan BSTC Admit Card 2025 Check कैसे करें ?
जितने भी छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया है और जो अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते है, उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा :-
- सबसे पहले आपको इनकी आधिकारिक वेबसाइट: predeledraj2025.in पर जाना है।
- यहां आपको Rajasthan BSTC Admit Card 2025 Download Link दिखाई देगी।
- जिस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इसमें आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी है।
- अब आपको डाउनलोड बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, जिसको आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Exam 2025 FAQ’S
Rajasthan BSTC Admit Card 2025 Kab Aayega ?
राजस्थान bstc का एडमिट कार्ड 25 मई 2025 को जारी किया जायेगा।
2 thoughts on “Rajasthan BSTC Admit Card 2025: जारी हुआ एडमिट कार्ड, यहां से करें तुरंत PDF डाउनलोड ”