PM Kisan Tractor Yojana 2025 : केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के द्वारा किसानों के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें एक नई योजना प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना 2025 जुड़ने जा रही है। जिसका संचालन केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर कर रही हैं। जिसमें हर एक किसान को 20 से 50% तक की सब्सिडी ट्रैक्टर पर दी जा रही है। जिससे हर एक किसान अपनी आय को बढ़ा सके और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सके। इसीलिए यह योजना हर एक किसान के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसका लाभ आप सभी किसानों को अवश्य उठाना चाहिए।
Nari Vahini Vacancy 2025 Last Date: अंतिम तिथि आज! Nari Vahini Vacancy 2025, अभी करें आवेदन
अगर आप भी देश के गरीब किसान है, जो कि खेती से ही अपना जीवन यापन कर रहे हैं। तब आपको ट्रैक्टर की जरूरत का अंदाजा होगा, ऐसे में अगर आपको 50% की सब्सिडी पर ट्रैक्टर मिल जाएं तो आपकी आय में बहुत वृद्धि होगी। इसीलिए आप भी इस योजना में जल्द से जल्द आवेदन कर लें। इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जिसके बाद आप भी योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट की सहायता से अपना आवेदन अवश्य कर पाएंगे।
PM Kisan Tractor Yojana 2025: Highlights
सरकार का नाम | केंद्र सरकार और राज्य सरकारें |
योजना का नाम | PM Kisan Tractor Yojana 2025 |
लाभार्थी | देश के सीमांत किसान |
लाभ | 20 से 50% तक ट्रैक्टर पर सब्सिडी |
आवेदन तिथि | जुलाई 2025 से |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
Benefits of PM Kisan Tractor Yojana 2025 in Hindi
- महिला किसानों को भी समान लाभ: यह योजना महिला किसानों के लिए भी उपलब्ध है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
- 50% तक सरकारी सब्सिडी: PM किसान ट्रैक्टर योजना 2025 के तहत किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 20% से 50% तक की सब्सिडी मिलती है, जिससे ट्रैक्टर सस्ते में मिल पाता है।
- कम ब्याज पर कृषि ऋण: इस योजना में किसान को ट्रैक्टर के लिए बैंकों से न्यूनतम ब्याज दर पर कृषि ऋण भी मिल सकता है।
- कृषि कार्यों में तेजी: ट्रैक्टर की सहायता से खेती के कार्य जैसे जुताई, बुवाई, सिंचाई और कटाई तेज और सरल हो जाते हैं।
- खेती-किसानी में आत्मनिर्भरता: ट्रैक्टर मिलने से किसान दूसरों पर निर्भर न रहकर समय पर खेती कर सकता है।
- कम श्रम, अधिक मुनाफा: ट्रैक्टर से खेत में कम मेहनत में अधिक काम होता है जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।
PM Kisan Tractor Yojana 2025 Eligibility Criteria
- आवेदक भारत का स्थाई नागरिक होना चाहिए।
- किसान के पास स्वयं की जमीन होनी चाहिए या उसकी पारिवारिक जमीन होनी चाहिए।
- किसान के परिवार की सालाना आय 2 लाख से कम होनी चाहिए।
- आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसान पंजीकृत होना अनिवार्य है।
- किसान की अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
- महिला किसानों और आरक्षित वर्ग के किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
PM Kisan Tractor Yojana 2025 : Important Documents
- पहचान पत्र : आधार कार्ड / पैनकार्ड / वोटर कार्ड आदि।
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जमीन का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाते की जानकारी
PM Kisan Tractor Yojana 2025 Apply Online

- सर्वप्रथम आपको केंद्र सरकार या राज्य सरकार के एग्रीकल्चर पोर्टल पर जाना है।
- अब आपको यहां पर PM Kisan Tractor Yojana 2025 Apply Link पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी।
- मांगी गई सभी जानकारी सही से भर दें।
- अब आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
- इसके बाद आपको आवेदन शुल्क जमा करना है।
- अंत में आपको अपना आवेदन पत्र Submit बटन की सहायता से जमा करके आवेदन पत्र डाउनलोड कर लेना है।
- इस तरह आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।
PM Kisan Tractor Yojana 2025 Subsidy कितनी मिलेगी ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब आप अपना आवेदन Free Tractor Yojana 2025 के अंतर्गत करा लेंगे। उसके बाद आपको योजना का लाभ यानी कि ट्रैक्टर पर सब्सिडी दी जाएगी। यह सब्सिडी 20% से 50% तक होगी। यह आपके राज्य पर निर्भर करती है कि आपको कितनी सब्सिडी मिलेगी। ऐसे में आपको अपने नजदीकी कार्यालय से सब्सिडी की जानकारी लेनी है। इसके बाद योजना के लाभ की राशि आपके खाते में आ जाएगी। जिसके जरिए आप अपना ट्रैक्टर खरीद सकते है और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर और मजबूत बना सकते हैं।