PM Fasal Bima Yojana 2025 – फसल बर्बाद तो टेंशन नहीं, अब सरकार देगी पूरी भरपाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

PM Fasal Bima Yojana 2025 किसानों के लिए शुरू की गई एक बड़ी योजना है जिसमें अगर फसल खराब हो जाती है तो सरकार उसकी भरपाई करती है। पहले कई बार ऐसा होता था कि बारिश कम पड़ी या ज्यादा पड़ गई, तूफान आ गया या सूखा पड़ गया, तो किसान को भारी नुकसान हो जाता था। अब इस योजना के तहत अगर फसल बर्बाद होती है तो बीमा के जरिए उसका पैसा वापस मिलता है। सरकार की ये स्कीम किसानों की मदद के लिए है ताकि वो बिना डर के खेती कर सकें।

सभी को पता होना चाहिए की PM Fasal Bima Yojana 2025 के लाभ लेने की आवेदन की PM Fasal Bima Yojana 2025 Last Date 31 जुलाई 2025 रखी गयी है

PM Fasal Bima Yojana क्या है?

इस योजना में किसान को अपनी फसल का बीमा करवाना होता है। बीमा कराने के बाद अगर फसल को कोई नुकसान होता है तो सरकार पैसे देती है।फसल चाहे बारिश से बर्बाद हो, सूखे से मरे या कीड़ों से खराब हो – हर हाल में मदद मिलती है। सरकार बीमा का हिस्सा खुद भरती है और किसान को बहुत कम प्रीमियम देना होता है। ये बीमा खरीफ और रबी दोनों सीजन की फसल पर लागू होता है।

किन किसानों को मिलेगा PM Fasal Bima Yojana का लाभ

इस योजना का फायदा कोई भी किसान ले सकता है – चाहे छोटा हो या बड़ा। किसान के पास खेती की जमीन होनी चाहिए या जमीन किराए पर लेकर खेती करता हो, वो भी शामिल हो सकता है।बीमा के लिए किसान को कुछ जरूरी कागज देने होते हैं – जैसे कि जमीन का कागज, बैंक पासबुक, पहचान पत्र, आधार कार्ड और फसल की जानकारी।जो किसान पहले से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से जुड़े हैं, उन्हें खुद से कुछ करने की जरूरत नहीं होती – उनका बीमा अपने आप हो जाता है।

PM Fasal Bima Yojana Document: जरुरी डाक्यूमेंट्स

  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • नरेगा जॉब कार्ड
  • भूमि रिकॉर्ड प्रमाण
  • वोटर id
  • फसल घोषणा पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • पता प्रमाण (Voter Id/Bijli Bill)

कितना देना होगा प्रीमियम?

इस योजना में प्रीमियम बहुत कम है।खरीफ फसल के लिए सिर्फ 2% प्रीमियम देना होता है।रबी फसल के लिए 1.5% प्रीमियम और बागवानी जैसी फसलों के लिए 5% तक का प्रीमियम है। बाकी का हिस्सा केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर देती हैं।यानि कि कम पैसे देकर किसान को बड़ा फायदा मिल सकता है।

PM Fasal Bima Yojana के लिए आवेदन कैसे करे? और पैसा कब मिलेगा?

अगर आप इस योजना में नाम जोड़ना चाहते हैं तो नजदीकी CSC सेंटर या बैंक में जाकर फॉर्म भर सकते हैं। कुछ राज्यों में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी है – कृषि विभाग की वेबसाइट से फॉर्म भरा जा सकता है।फसल खराब होने पर तुरंत जानकारी देनी होती है, फिर सर्वे होता है और उसके बाद बीमा की रकम सीधे बैंक में आ जाती है।इस पूरी प्रक्रिया में समय लग सकता है लेकिन सही जानकारी देने पर पैसा जरूर मिलता है।

PM Fasal Bima Yojana 2025 किसानों के लिए बहुत जरूरी योजना है। इससे खेती में भरोसा आता है और नुकसान से डर नहीं लगता। अगर आप भी खेती करते हैं तो इस योजना में जरूर नाम दर्ज करवाएं और फसल को सुरक्षित बनाएं।

PM Fasal Bima Yojana 2025 Last Date ?

31 जुलाई 2025 तक PM Fasal Bima Yojana 2025 के लिए आवेदन कर सकते है

Author

  • Nisha Yadav

    Nisha Yadav एक अनुभवी कंटेंट लेखक हैं, जिनके पास 5 सालों का लेखन अनुभव है। वे Sarkari Yojana, Exam और Results के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। उनके लेख स्पष्ट, सटीक और पाठकों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं।

    View all posts

Leave a Comment