Nari Vahini Vacancy 2025 : सरकार की तरफ से अक्सर महिलाओं को लेकर नए नए कदम उठाएं जाते है, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा सके। इसी प्रकार से झारखंड सरकार के द्वारा नारी वाहिनी वेकेंसी 2025 की शुरुआत भी भी है। जिसकी आवेदन प्रक्रिया चल रही है और अगर आप भी झारखंड की निवासी है और नौकरी करना चाहती है तब आपके लिए यह विकल्प बहुत अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। जिसमें आपको कांस्टेबल से सुपरवाइजर तक के पदों पर नियुक्त किया जा सकता है। यह आपकी शिक्षा और योग्यता पर निर्भर करेगा।
Nari Vahini Vacancy 2025 सिर्फ एक भर्ती नहीं बल्कि एक मिशन की तरह काम कर रहा है, जिसमें महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकेगा और आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। जिसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें योग्य बनाया जाएगा। इसीलिए अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहती है तब आपको हमारा लेख अंत तक अवश्य पढ़ना चाहिए क्योंकि आज के लेख में हम आपको Nari Vahini Vacancy 2025 से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। जिसमें हम आपको भर्ती के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया जैसी जानकारी देंगे।
Nari Vahini Vacancy 2025 क्या है ?
झारखंड सरकार के द्वारा इस भर्ती को निकालने का मुख्य उद्वेश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है, जिससे कि वह स्वयं की और अन्य महिलाओं की सुरक्षा आसानी से कर सके और वर्तमान में महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय से बच सके। इसीलिए अगर आप भी एक नौकरी की तलाश में है और 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण है तब आपको भी जरूर से Nari Vahini Vacancy 2025 Online Apply करना चाहिए। इस वेकेंसी के जरिए आपको कांस्टेबल के पद पर भी नियुक्त किया जा सकेगा।
Nari Vahini Vacancy 2025 के लिए पात्रता क्या है ?
- आवेदक झारखंड का निवासी होना चाहिए।
- आवेदिका की कम से कम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदिका की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
- महिला 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- जितनी महिलाओं तलाकशुदा, विधवा या बेरोजगार होंगी उन्हें भर्ती का मौका पहले दिया जाएगा।
Nari Vahini Vacancy 2025 के लिए दौड़, हाइट और चेस्ट कितनी होनी चाहिए ?
जब आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर लेंगी उसके बाद आपको लिखित परीक्षा देनी है, जिसके बाद आपको दौड़ भी निकालनी होगी, जिसमें आपको 800 मीटर की दूरी 4 मिनिट में तय करनी होगी। इसके अलावा जनरल श्रेणी की आवेदिका की हाइट 155cm होनी चाहिए और अन्य श्रेणी के लिए 150cm हाइट होनी चाहिए। इसके अलावा चेस्ट : 74 से 79cm मांगी गई है।

Nari Vahini Vacancy 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं ?
- आधार कार्ड
- पैनकार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- शिक्षा प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाते की जानकारी
Nari Vahini Vacancy 2025 के लिए आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको झारखंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको यहां पर Nari Vahini Vacancy 2025 Apply Link दिखाई देगी।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- जिसमें आपको Application Form देखने को मिलेगा।
- यहां आपको मांगी गई सभी जानकारी सही से भर देनी है।
- इसके बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
- अब आपको अपना आवेदन शुल्क जमा कर देना है।
- अब अंत में आपको अपना आवेदन पत्र Submit बटन की सहायता से जमा कर देना है।
Nari Vahini Vacancy 2025 के लिए Application Fees कितनी है ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब आप अपना आवेदन नारी वाहिनी वेकेंसी 2025 के लिए आवेदन करेंगे तब आपको अंत में आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जिसका शुल्क लगभग 500 रूपये होगा। जिसका भुगतान आप ऑनलाइन माध्यम से आसानी से कर पाएंगे। लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आप आवेदन के समय ही अपना आवेदन शुल्क जमा कर दे जिससे आने वाले समय में आपको शुल्क या आवेदन से जुड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े।