Yashasvi Scholarship 2025: कक्षा 9वीं और 12वीं छात्रों को मिलेगी 1,25,000 रूपये की आर्थिक सहायता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Yashasvi Scholarship 2025 : भारत सरकार के द्वारा यशस्वी स्कॉलरशिप 2025 की शुरुआत की गई थी। जिसका लाभ OBC, EBC और DNT आदि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को दिया जाएगा। जिसमें कक्षा 9वीं कक्षा के छात्रों को 75,000 रूपये की आर्थिक सहायता और कक्षा 12वीं के छात्रों को 1,25,000 रूपये की आर्थिक सहायता सरकार के द्वारा छात्रों को दी जाएगी। जिससे कि वह अपनी शिक्षा को अच्छे से पूरा करके अपने भविष्य को उज्जवल बना सकें। 

Also Read:

भारत में कई सारे ऐसे छात्र है, जो कि पढ़ाई में अच्छे है लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपनी शिक्षा को पूरा नहीं कर पाते है। इस समस्या का समाधान भारत सरकार के न्‍याय और अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा Yashasvi Scholarship 2025 को शुरू करके निकाला गया है। जिसमें सभी छात्र अपने आवेदन को अंतिम तिथि से पहले भरकर 1,25,000 तक की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते है। हम आपको अपने लेख में यशस्वी स्कॉलरशिप 2025 की पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि की जानकारी सांझा करेंगे। 

Yashasvi Scholarship 2025: Overview 

सरकार का नामभारत सरकार 
विभाग का नामन्‍याय और अधिकारिता मंत्रालय
योजना का नामYashasvi Scholarship Yojana 2025
लाभार्थी देश के आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र
लाभ कक्षा के आधार पर 75,000 या 1,25,000 की आर्थिक सहायता
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट https://yet.nta.ac.in/ 

Yashasvi Scholarship 2025 के उद्वेश्य क्या है ?

भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही यह Yashasvi Scholarship Yojana 2025 एक ऐसी योजना है, जिसके जरिए ऐसे छात्रों को जिनकी रुचि पढ़ाई में है और वह अपनी शिक्षा पूरी करके अपने परिवार और अपने देश का नाम रोशन करना चाहते है लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है ऐसे में उन्हें कक्षा 9वीं और 10वीं में 75,000 और 11वीं और 12वीं में 1,25,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिससे देश का हर एक छात्र अपनी शिक्षा अच्छे से पूरी कर सके। 

Yashasvi Scholarship 2025

Yashasvi Scholarship 2025 के लिए पात्रता क्या है ?

जितने भी छात्र यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2025 में आवेदन करना चाहते है, उनके लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई है। जिसमें पात्र छात्र ही योजना में आवेदन कर पाएंगे। ये पात्रता निम्नलिखित है :

  • आवेदक भारत का स्थाई नागरिक होना चाहिए। 
  • छात्र OBC, EBC और DNT श्रेणी का होना चाहिए। 
  • छात्र के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए। 
  • छात्र कक्षा 9वीं या 11वीं में पढ़ाई कर रहा हो। 
  • आवेदक छात्र के कक्षा 8वीं और 10वीं में 60% से अधिक अंक होने चाहिए। 

Yashasvi Scholarship 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है ?

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाणपत्र
  • शिक्षा प्रमाणपत्र
  • मोबाइल नंबर 
  • बैंक खाते का विवरण

Yashasvi Scholarship 2025 में आवेदन कैसे करें ?

यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2025 में आवेदन करते समय आपसे आपके कुछ दस्तावेज मांगे जाएंगे, जिनको हमने ऊपर बताया है अगर यह दस्तावेज आपके पास है और आप एक पात्र उम्मीदवार है तो आप आसानी से नीचे दिए गए चरणों को पूरा करके अपना आवेदन सफलतापूर्वक कर पाएंगे : 

  • सबसे पहले आपको Yashasvi Scholarship 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको यहां पर रजिस्ट्रेशन पेज पर जाकर अपनी Id बना लेनी है।
  • अब आपको अपने खाते में लॉगिन हो जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने नवीनतम अपडेट में Yashasvi Scholarship 2025 Apply Online Link दिखाई देगी, जिस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने Yashasvi Scholarship Yojana 2025 Application Form आ जायेगा।
  • जिसमें आपको मांगी गई सभी जानकारी सही से भर देनी है।
  • इसके बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • अंत में आपको अपना आवेदन पत्र Submit बटन की सहायता से जमा कर देना है। 
Official WebsiteClick Here
HomepageClick Here

Author

  • Sajan Singh एक अनुभवी कंटेंट लेखक हैं, जिनके पास 5 सालों का लेखन अनुभव है। वे Sarkari Yojana, Exam और Results के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। उनके लेख स्पष्ट, सटीक और पाठकों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं।

    View all posts

Leave a Comment